MIC मेंबर निरंकारी ने बांबे आवास में लगवाया हैंडपंप, चालू करने के बाद पानी पीकर स्वाद चखा, कहा-लंबे समय से थी पानी की समस्या, अब मिली पेयजल संकट से निजात

भिलाई। वार्ड-5 कोसानगर में समस्याओं का अंबार है। चुनाव में यह मुद्दा भी बना। जो विकास वार्ड का होना चाहिए था, वो नहीं हुआ। अब तस्वीर बदलने का वक्त है। लोगों से किए वादों पर काम करने का वक्त है। आज इसी उद्देश्य से वार्ड-5 कोसानगर के बांबे आवास में नया हैंडपंप शुरू कराया। पानी बहुत मीठ था, लोगों के चेहरे पर खुशियां थी। धीरे-धीरे वार्ड के बाकी काम भी होंगे।
ये कहना है वार्ड-5 कोसानगर से पार्षद और एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी का। आज बांबे आवास में हैंडपंप का लोकार्पण वार्डवासी और पार्षद निरंकारी ने किया। लंबे समय से इसकी मांग हो रही थी। लेकिन हैंडपंप नहीं मिला। चुनाव के वक्त पार्षद निरंकारी को वार्डवासियों ने समस्या बताई थी। अब काम शुरू हो गया है। जहां पानी की समस्या है, वहां प्रायरिटी से काम किया जा रहा है। ताकि आने वाले गर्मी के दिनों में लोगों को समस्याओं का सामना करना न पड़े। संदीप निरंकारी ने कहा, बांबे आवास में हैंडपंप शुरू होने के बाद आज सुकून मिला। अटल आवास में लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं को अधिकारियों से बात करके निराकरण कराया। उसके बाद दीक्षित कॉलोनी में निर्माणाधीन नालियों का निरीक्षण किया। दिनभर वार्ड में बिताने के बाद कई जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान शौकत अली, किशन यादव, राजेश मेश्राम, हरी भाऊ, बुद्धेशरण बोरकर, बहादुर थापा समेत वार्ड के रहवासी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...