हाउसिंग बोर्ड में बिछ रहा सड़कों का जाल: विधायक देवेंद्र और मेयर नीरज पाल की पहल से बन रही पक्की सड़कें, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव बोले-भिलाई में बह रही विकास की गंगा, स्मार्ट बन रहा हाउसिंग बोर्ड

भिलाई। भिलाई के हाउसिंग बोर्ड में सड़कों का जाल बिछ रहा है। छोटी-बड़ी सभी सड़कों का उद्धार हो रहा है। सड़कें चकाचक पक्की बन रही है। कुछ का डामरीकरण तो कुछ का सीमेंटीकरण से सड़कों की तस्वीर बदल रही है। इन सड़कों की वजह से हाउसिंग बोर्ड में अब विकास नजर आ रहा है। ये सब संभव हो पाया भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और मेयर नीरज पाल की पहल से।
ये कहना है कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव का। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव और मेयर नीरज का पाल का आभार जताया है। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव ने यह भी कहा है कि, हाउसिंग बोर्ड और भिलाई के अन्य इलाकों में सड़कों का निर्माण निरंतर जारी है। 1.4 करोड़ रुपए की लागत से कालीबाड़ी चौक से नंदिनी रोड का डामरीकरण किया जा रहा है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी। विधायक देवेंद्र यादव के निर्देश पर प्रस्ताव बनाया गया और काम शुरू हो गया है। मेयर नीरज पाल की पहल से शहर की अन्य सड़कों का उद्धार शुरू हो गया है। बहुत जल्द बदली हुई तस्वीर नजर आएगी। सीएम भूपेश बघेल पहले ही कह चुके हैं कि भिलाई के विकास में फंड की कमी नहीं होगी। उन्हीं के प्रयासों से आज सड़कों का जाल बिछ रहा और विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव ने सीएम भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव और मेयर नीरज पाल का आभार जताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...