भिलाई में मर्डर: जेल से छूटकर आए युवक की हत्या…4 लोगों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम…सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस ने 1 आरोपी को पकड़ा

भिलाई। शहर में आज फिर एक युवक की हत्या हो गई। जिस युवक की हत्या हुई है, वो हालही में जेल से छूटकर बाहर आया था। आज उसे मौत के घाट 4 युवकों ने उतार दिया। पुलिस ने चार में से एक आरोपी को पकड़ा है। 3 फरार चल रहे हैं। उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उन्होंने हत्या की वारदात को क्यों अंजाम दिया? क्या कोई पुरानी रंजिश थी या फिर कुछ और कारण? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। यहां छावनी थाना क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय राकेश यादव की हत्या हुई है। राकेश डेयरी का काम करता था। मंगलवार शाम को राकेश को बुलाने के लिए चार युवक आए थे। मौके पर मिलने पर श्याम नगर महामाया मंदिर के पास धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में धारा-302 के तहत जुर्म दर्ज किया है। वहीं छावनी पुलिस ने चंद घंटो में एक आरोपी बिकेश साहू को को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना में राकेश गंभीर हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया गया जहां उसकी मौत हो गई


पुलिस ने बीनू साहू, जागेश्वर साहू, जितेन्द्र साहू, बिकेश साहू को पुलिस ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी लगने पर एएसपी संजय कुमार ध्रुव, सीएसपी कौशलेन्द्र पटेल, टीआई विशाल सोन की टीम ने आरोपियों को पकड़ने जगह-जगह दबिश दी। जिसके चलते इस हत्याकांड में पुलिस एक आरोपी गिरफ्तार हुआ। बाकी फरार है।

बताया जा रहा है कि मृतक राकेश हाल में जेल से छूटकर आया हुआ था। एएसपी संजय कुमार ध्रुव ने बताया कि हत्या करने वाले एक युवक को पुलिस ने तुरंत ट्रेस कर गिरफ्तार किया है। जबकि, तीन आरोपी फरार हैं। मृतक डेयरी का काम करता था। खबर लगने पर तुरंत छावनी पुलिस टीम पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जगदलपुर में महिला गैंग की शातिर चोरी का खुलासा...

जगदलपुर। शहर के पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में हुई करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सोने के जेवरात की उठाईगिरी के मामले...

दिवाली की मस्ती बनी मुसीबत : रेलवे ट्रैक पर...

पेंड्रा। त्योहार के उत्साह में की गई एक युवक की खतरनाक हरकत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है। दिवाली की रात रेलवे ट्रैक...

सूरजपुर में कबरा हाथी का कहर : छह महीने...

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में ‘कबरा कान’ नाम से पहचाने जाने वाले हाथी के हमले लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा घटना...

कांग्रेस MLA यशोदा वर्मा की कार से बाइक की...

दुर्ग। जिले के बोरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस...