छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, 16 नए मरीज मिले, जानें कहां सबसे ज्यादा मामले…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 8 मरीज रायपुर से सामने आए हैं।इसके अलावा बिलासपुर में 3, कोरबा में 4 और रायगढ़ में 1 मरीज मिला है। नए मामलों के साथ ही जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 251 हो गई है। भौगोलिकसंदर्भ

रायपुर में सबसे ज्यादा 108 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामले रायपुर जिले में सामने आए हैं। यहां कुल 108 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। प्रदेश में फिलहाल 89 स्वाइन फ्लू के मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 22 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि 67 मरीज अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

राहत की बात यह है कि जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू से प्रदेश में एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की निगरानी के साथ अस्पतालों में उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

लक्षण दिखने पर डॉक्टर को दिखाएं
लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने और संक्रमण की आशंका होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...