CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, कमरे में मिला शव

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम के रूप में बताई जा रही है। वह ग्राम रीवागहन खेरथा का रहने वाला था और एकलव्य आवासीय विद्यालय डौंडी में रहकर कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रहा था।

बताया जा रहा है कि सुबह जब अन्य छात्र उठकर दैनिक क्रिया के लिए गए, उस दौरान विनय अपने कमरे में ही था। छात्र आज पीटी में भी शामिल नहीं हुआ। बाद में जब अन्य बच्चे वापस कमरे की ओर आए तो कमरा नंबर 16 में विनय को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। डौंडी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। फिलहाल छात्र के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन और साथी छात्रों से भी पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर के जिओन बार में आधी रात बवाल :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के आश्रम तिराहे स्थित जिओन बार में छत्तीसगढ़ी गाना बजाने को लेकर देर रात विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला...

बलरामपुर में टमाटर से भरी पिकअप पलटी : सड़क...

बलरामपुर। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-343 पर टमाटर से लदी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधौरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित हुई पिकअप...

दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सामान्य वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी...

छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। समुद्र में बढ़ती हलचल और तेजी से बदल...