भिलाई। छत्तीसगढ़ की गायन प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच देने के लिए ‘तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़’ सिंगिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। सप्त सुरम ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का भिलाई ऑडिशन 29 नवंबर 2026 को होगा।
सुपेला में होगा ऑडिशन
प्रतियोगिता का ऑडिशन रविवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक गजानन स्टूडियो, कर्मा विद्यालय के पास, शासकीय अस्पताल, सुपेला में आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों का ऑडिशन कराओके ट्रैक के जरिए लिया जाएगा। प्रतियोगिता में 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के गायक हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए पंजीयन शुल्क 1,150 रुपए निर्धारित किया गया है।
जनवरी में सेमीफाइनल, लाइव बैंड के साथ फिनाले
आयोजकों के मुताबिक, सप्त सुरम ट्रस्ट की पूर्व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। सेमीफाइनल 15 जनवरी 2027 को कराओके ट्रैक पर होगा। इसके बाद 16 जनवरी को प्रैक्टिस सेशन और 17 जनवरी को लाइव बैंड के साथ ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।
विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपए
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपए, द्वितीय विजेता को 25 हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 15 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा टॉप-12 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, मोमेंटो और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया जाएगा।
यहां से मिलेगी जानकारी
प्रतियोगिता में पंजीयन और अन्य जानकारी के लिए आयोजकों ने 98279 28289, 98711 24737 और 788 727 8659 नंबर जारी किए हैं। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता के जरिए प्रदेश की गायन प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

