25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की फिर होगी गिरफ्तारी, CJM कोर्ट ने पुलिस को दी अनुमति

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। रायपुर के CJM कोर्ट ने पुलिस को शोएब ढेबर को फिर से गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है। पुलिस ने नियमित अदालत में गिरफ्तारी की अनुमति के लिए आवेदन दिया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

दरअसल, रविवार को रिमांड कोर्ट ने शोएब ढेबर को इस आधार पर स्वतंत्र करने की अनुमति दी थी कि गिरफ्तारी की सूचना परिवार के सही व्यक्ति को नहीं दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में दोबारा गिरफ्तारी के लिए नियमित अदालत का रुख किया।

विदेशी नंबर से भेजे गए थे धमकी भरे मैसेज
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। आरोपी ने कथित तौर पर खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही प्रार्थी, उसके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

मामले में तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को शोएब ढेबर को पकड़ा था।

पांच आईफोन भी किए गए जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित पांच आईफोन जब्त किए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद शोएब ढेबर को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे स्वतंत्र करने की अनुमति दी गई थी।

अब पुलिस को मिली दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति
इसके बाद पुलिस ने नियमित अदालत में मंगलवार को दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति के लिए आवेदन दिया। कोर्ट ने पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए शोएब ढेबर को फिर से गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है।

कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शोएब ढेबर की गिरफ्तारी कभी भी की जा सकती है। मामले में धमकी देने के पीछे की पूरी कड़ी और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...

छत्तीसगढ़ में 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती की तैयारी,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों...

माओवादी डंप से मिले 20 लाख रुपए गबन का...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में माओवादी डंप से बरामद करीब 20 लाख रुपए गबन का मामला सामने आया है। आरोप...