शादी की खुशियां मातम में बदली: शादी के कुछ दिन पहले ही दूल्हे ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला प्यून का शव

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक परिवार में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब दूल्हे ने शादी से 8 दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर के लोग बाहर थे, वापस लौटे तो उन्होंने युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। मामला नगरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक चार में रहने वाले नरेंद्र साहू(25) की शादी रायपुर में 6 फरवरी को होने वाली थी। घर के लोग इन दिनों शादी की तैयारी में जुटे थे। इस बीच शनिवार सुबह युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। युवक नगरी नगर पंचायत में प्यून का काम करता था।

घर के लोगों ने बताया कि सुबह के वक्त सभी किसी काम से घर से बाहर गए थे। वे जब सुबह 10 से 11 के बीच वापस लौटे तो उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया। घर का दरवाजा नहीं खोलने पर जब खिड़की से देखा तो अंदर के कमरे में नरेंद्र की लाश पंखे पर फांसी के फंदे में लटकी हुई थी। घटना के बाद दरवाजे को तोड़ा गया। वहीं पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई।

खबर लगते ही पुलिस की टीम ने शव को पीएम के लिए भेजा दिया था। बाद में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है कि युवक ने आत्मह्त्या क्यों किया था। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...