कबाड़ को यूज करना कोई दुर्ग निगम से सीखें…कचरा रियूज प्रोडक्ट को बेचने के लिए निगम ने बनाई गाड़ी

दुर्ग। हर बार अपने इनोवेशन के लिए मशहूर दुर्ग निगम ने फिर एक बार शानदार पहल की है। कबाड़ से लाए गए वाहन को ऐसा मोडिफाइड किया है जैसे नई गाड़ी हो। यह स्वच्छता के काम में यूज होगा। वहीं इस गाड़ी को वेस्ट प्रोडक्ट ऑन व्हील्स का नाम दिया गया है।

आज मेयर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर इस वाहन को रवाना किया। दुर्ग निगम आयुक्त हरेश मंडावी लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में इनोवेशन कर रहे हैं। इसके लिए वे लगातार काम कर रहे हैं।

उपयोग किए गए वाहन को नया रूप देते हुए एक चलित दुकान की तर्ज पर तैयार किया गया है। इस दुकान की यह विशेषता है कि इसे बनाने के लिए कबाड़ की सामाग्री जैसे पुराना लोहा, स्टील, प्लाईवुड इत्यादि का उपयोग किया गया। दुकान को खिड़की का रूप देते हुए बनाया गया है। जिस कारण विंडो नाम दिया गया है।

इस गाड़ी का संचालन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा।। जिसमें महिला स्व सहायता समूह द्वारा सुखे कचरे का रियुस कर विभिन्न उपयोगी सामग्री बनाई जा रही है। चुकिं महिला समूह के द्वारा इनको बिक्री करने में परेशानी आ रही थी एवं जनता तक आसानी तक पहुंचाने हेतु इस नवाचार के माध्यम से सामग्री का विक्रय उचित मूल्य पर किया जाएगा।

साथ ही साथ कोई जनता यदि कचरा या कबाड़ का रियुस कर बनाये सामग्री को बेचना चाहता है वो इस गाड़ी में दे सकता है। जिससे महिला स्व सहायता समूह के साथ साथ नागरिकों को भी आय का संसाधन बनेगा।

इस वाहन में महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिकोण से सोलर लाईट की व्यवस्था की गई है दुर्घटना की स्थिति में सेंसर के माध्यम से सर्तक हो सकता है। एवं सोलर लाईट के माध्यम से गाड़ी को आकर्षक बनाया गया है जिससे लोगो का ध्यान इस गाड़ी पर पड़े।

इस उद्देश्य से नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा उक्त नवाचार वाहन विंडो वेस्ट प्रॉडक्ट इन दुर्ग ऑन व्हील्स ( Wasteproduct IN Durg On Wheels ) का निर्माण किया गया है भविष्य में स्व सहायता समूह के आय की वृद्धि के लिए निगम क्षेत्र के विभिन्न विज्ञापनों का शुल्क लेकर प्रचार प्रसार किया जायेगा।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले, ऋषभ जैन,मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद श्रद्धा सोनी,एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव,हरीश साहू,कृष्ण देवांगन,जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,नोडल अधिकारी जावेद अली,शेखर वर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...