भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, गरबा-डांडिया की धुन और संगीत से सजी इस शाम में भारतीय संस्कृति और युवा उत्साह का शानदार संगम देखने को मिला। आयोजन में करीब 1500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में ग्रुप के चेयरमैन संजय रूंगटा, डायरेक्टर संकेत रूंगटा एवं हर्षा रूंगटा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रीति नवीन यादव ने किया। इस अवसर पर RCST, RIPS/RIPSR, RCSDR, RISM, RITI, RSRRCET एवं RPS के डायरेक्टर्स, डीन, प्राचार्य और संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
चेयरमैन संजय रूंगटा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना एवं नृत्य गुरु डॉ. राखी रॉय, संस्थापक नृत्यधाम तथा धर्मेश शाह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतिभागियों के नृत्य, तालमेल, प्रस्तुति और पारंपरिक परिधानों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।
गरबा-डांडिया प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
गरबा ग्रुप, डांडिया कपल, गरबा कपल, सर्वश्रेष्ठ परिधान और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गरबा ग्रुप प्रतियोगिता में RCST के तामेश्वर, रोशनी, शाहिद, हर्ष, शिवानी, गायत्री, दामिनी और सिमरन की टीम विजेता रही। वहीं RCSDR की स्वप्ना, रितिका, सिमी, तितस, श्रेया और स्नेहा की टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।
डांडिया कपल प्रतियोगिता में मधुर और विभा ने जीता खिताब
डांडिया कपल प्रतियोगिता में RIPSR के मधुर एवं विभा ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। गरबा कपल प्रतियोगिता में RITI के हेमलता एवं दुष्यंत विजेता रहे, जबकि शारदा एवं आकांक्षा उपविजेता बने। इसके अलावा प्रियांशु एवं साक्षी को सर्वश्रेष्ठ परिधान और हिमांशु एवं विद्धि को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अंकित तिवारी की लाइव प्रस्तुति पर झूमे विद्यार्थी
गरबा-डांडिया नाइट का सबसे बड़ा आकर्षण अंकित तिवारी एवं उनके बैंड की शानदार लाइव प्रस्तुति रही। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में संगीत का अलग ही रंग भर दिया। विद्यार्थियों और अतिथियों ने लाइव संगीत का जमकर आनंद लिया और देर तक उत्साह का माहौल बना रहा।

