FSSAI ने जारी की रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ में बिक रहा मिलावटी तेल… 49.7 फीसदी तेल खाने योग्य नहीं… बलरामपुर में 100 तो दुर्ग में 50 प्रतिशत सैंपल फैल, CM भूपेश ने कहा – सख्त कार्रवाई होगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 49.7 प्रतिशत तेल खाने लायक नहीं हैं। FSSAI 2020 की रिपोर्ट बताती है कि यहां सबसे ज्यादा अशुद्ध तेल बलौदाबाजार में बिक रहे हैं, जहां 100 प्रतिशत सैंपल फेल बताए जा रहे हैं।

बता दें कि रायपुर में भी 87.5 प्रतिशत तेल खाने योग्य नहीं है। सबसे ज्यादा विशुद्धि राइस ब्रान ऑयल और सरसों के तेल में देखने को मिल रही है। वहीं व्यापारी बताते हैं कि वे पैकेट बंद तेल की बिक्री करते हैं, जो फैक्ट्री से सीधे उनकी दुकान तक पहुंचता है।

तेल के पैकेट में दी गई जानकारी के आधार पर ही वे तेल की खरीददारी करते हैं। लेकिन इसकी जांच को लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं है। वहीं मिलावट को लेकर सीएम बघेल ने साफ तौर पर कहा है कि जिन्होंने भी गलती की उन पर कार्रवाई होगी, मिलावट जैसी गतिविधियों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा, जहां भी शिकायत मिलेगी उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...