मनेन्द्रगढ़ में दर्दनाक बस हादसा : पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक की मौत, 15 से ज्यादा घायल

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। केल्हारी थाना क्षेत्र के सेमरमथानी मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। दुर्घटना में बस चालक की मौत की खबर है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यात्री बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 30 लोग सवार थे। रास्ते में सेमरमथानी मोड़ के पास चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन सीधे पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना जोरदार था कि बस के भीतर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

हादसे की सूचना मिलते ही शुरू हुआ राहत-बचाव

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू कर घायलों को बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में बस चालक की जान जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, घायल यात्रियों में चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल दुर्घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में हादसों से पहले निगम का एक्शन :...

भिलाई। शहर में जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने कार्रवाई शुरू की...

भिलाई निगम चुनाव की तैयारियों का जायजा : कल्याण...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई निर्वाचन 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में निर्वाचन...

नंदनवन से आई दुखद खबर : 25 साल की...

रायपुर। नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में लंबे समय से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ का...

भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला : धान...

रायपुर। दशहरा के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला...