सेक्टर-10 सिविक सेंटर में पार्षद सोनी ने जगह-जगह फहराया तिरंगा…देशप्रेम से सराबोर हुआ सेक्टर-10, लोगों को सुनाया CM भूपेश और विधायक देवेंद्र का संदेश

भिलाई। इस बार सेक्टर 10, सिविक सेंटर के लिए गणतंत्र दिवस खास रहा। चुनाव के बाद यह पहला गणतंत्र दिवस था। लोगों में जबरदस्त देशप्रेम का उत्साह देखने को मिला। चुनाव जीतने के बाद पार्षद अभय सोनी ने जगह-जगह तिरंगा फहराने पहुंचे। जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सभी जगहों पर भाषण में पार्षद सोनी ने देशप्रेम की बातें कही। साथ ही संविधान का महत्व बताया।

यह भी बताया कि, गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है। इस महत्व के साथ-साथ सीएम भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के संदेश का वाचन कराया। ताकि, लोगों को पता चल सके कि सेक्टर-10 के विकास में प्रदेश सरकार और विधायक देवेंद्र यादव व मेयर नीरज पाल की क्या विजन है। उन्होंने यह भी बताया कि, सेक्टर-10, सिविक सेंटर के विकास की रूपरेखा तैयार हो गई है। बहुत जल्द सिविक सेंटर और सेक्टर-10 के अलग-अलग इलाकों में तेजी से विकास होते नजर आएगा। विधायक देवेंद्र की पहल से काम शुरू हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...