रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई दुकानों से फैक्ट्री तक औचक जांच, 80 किलो ब्रेड और 8 बोरी मैदा जब्त

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने शहर के अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

अभियान के दौरान टीम ने समता कॉलोनी स्थित द ब्रेड बास्केट की फैक्ट्री में पहुंचकर वहां तैयार किए जा रहे खाद्य उत्पादों की जांच की। निरीक्षण के दौरान नमकीन, कुकीज और ब्रेड के सैंपल लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

इन प्रतिष्ठानों में भी पहुंची टीम

खाद्य विभाग की टीम ने इसके अलावा भानपुरी स्थित खत्री स्वीट्स, कमल विहार स्थित कृष्ण स्वीट्स और दावड़ा कॉलोनी स्थित अग्रवाल मिठाई वाला में भी जांच की। इन सभी जगहों पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, निर्माण एवं भंडारण व्यवस्था, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की पड़ताल की गई।

गंदगी मिलने पर 80 किलो ब्रेड और 8 बोरी मैदा जब्त

निरीक्षण के दौरान कुछ खाद्य सामग्री और परिसर में अस्वच्छता पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई की। टीम ने नष्टीकरण के लिए करीब 80 किलो ब्रेड और मैदे की 8 बोरियां जब्त की हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...

दुर्ग में जब्त 4 करोड़ रुपए पर कारोबारी को...

दुर्ग। दुर्ग में वाहन जांच के दौरान जब्त किए गए 4 करोड़ रुपए को वापस पाने की कारोबारी कमलेश आर. शाह की कोशिश को...