छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों के नामों का ऐलान : डुमन लाल ध्रुव और संजू देवी समेत कई हस्तियों को मिलेगा राज्य अलंकरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और राज्योत्सव 2026 के अवसर पर प्रदेश की 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पुरस्कारों के लिए चयनित नामों की घोषणा की।

इस वर्ष अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें आदिवासी उत्थान, सामाजिक चेतना, खेल, महिला सशक्तिकरण, साहित्य, पत्रकारिता, कला, लोक संस्कृति, चिकित्सा, कृषि और पर्यटन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

डुमन लाल ध्रुव और संजू देवी को प्रमुख सम्मान

घोषित सूची के अनुसार, धमतरी जिले के डुमन लाल ध्रुव को आदिवासी सामाजिक चेतना एवं उत्थान के क्षेत्र में योगदान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान दिया जाएगा। वहीं, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोरबा जिले की संजू देवी को गुण्डाधुर सम्मान प्रदान किया जाएगा। महिला उत्थान के लिए गरियाबंद की लोक आस्था सेवा संस्थान (सुश्री लता नेताम) को मिनीमाता सम्मान दिया जाएगा। सामाजिक चेतना और अनुसूचित जाति उत्थान के लिए कबीरधाम के सुखचंद भास्कर को गुरु घासीदास सम्मान के लिए चुना गया है।

साहित्य, कला और लोक संस्कृति में इनका चयन

साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में रायगढ़ के डॉ. बिहारीलाल साहू को पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान, रायपुर के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति को चक्रधर सम्मान और रायपुर की रेखा जलक्षत्री को दाऊ मंदाराजी सम्मान प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ी लोकगीत के लिए दुर्ग की साधना यादव को लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान, पंथी नृत्य के लिए आरंग के सी.एल. रात्रे को देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार और छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के लिए रायपुर के चंद्रभूषण वर्मा को खुमान साव सम्मान दिया जाएगा। पंडवानी कला के लिए दुर्ग के चेतन लाल देवांगन को डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान तथा आंचलिक साहित्य और लोक कविता के लिए दुर्ग के दुर्गा प्रसाद पारकर को लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।

पत्रकारिता, सिनेमा और अन्य क्षेत्रों के विजेता

पत्रकारिता के क्षेत्र में हिंदी प्रिंट मीडिया के लिए रायपुर के प्रमोद कुमार साहू, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए बरुण सखाजी सहयानी और रसिका पाण्डेय तथा अंग्रेजी प्रिंट मीडिया के लिए शिशिर राय चौधरी को सम्मानित किया जाएगा। सिनेमा के क्षेत्र में सैयद ताहिर अली (करन खान) को किशोर साहू सम्मान और मोहन सुंदरानी को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण दिया जाएगा। रचनात्मक लेखन और हिंदी भाषा के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अनंत विजय को पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान प्रदान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत के बाद...

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की करंट लगने से हुई मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया।...

दुर्ग में दर्दनाक हादसे पर कोर्ट का बड़ा फैसला...

दुर्ग। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बेटे को बाइक चलाने देना एक पिता को भी भारी पड़ गया। सड़क हादसे में युवक की मौत के...

राज्योत्सव पर PM मोदी का छत्तीसगढ़ को खास संदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर प्रदेश के साथ अपने पुराने संबंधों...

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...