स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ भवन समिति का निर्वाचन : कन्हैया कुमार को अध्यक्ष तो नंद कुमार गोंड़ को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ भवन शासकीय कर्मचारी विभागीय समिति की ओर से स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना और राजकीय गीत के साथ हुई।

संगठन की एकता और मजबूती पर दिया जोर

कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर ने संगठन के हितों और कर्मचारियों की एकजुटता पर अपने विचार रखे। उन्होंने सदस्यों से संगठन में आपसी एकता और सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस दौरान ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर कॉन्फेडरेशन के कोषाध्यक्ष समय सिंह और वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम ने भी अपने अनुभव साझा किए।

सर्वसम्मति से हुआ समिति का निर्वाचन

स्थापना दिवस समारोह के दौरान समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन भी कराया गया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी। निर्वाचन में कन्हैया कुमार को अध्यक्ष, नंदन सिंह गोसाई को सचिव और नंद कुमार गोंड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...