कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है। वे 3 नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे रायपुर में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। इसके बाद शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक अटल नगर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

‘नक्सल मुक्त राज्य’ थीम पर आयोजित हो रहा राज्योत्सव

गौरतलब है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की थीम ‘नक्सल मुक्त राज्य’ रखी गई है। नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की रणनीति और अभियान के लिहाज से अमित शाह का राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमित शाह ने देश से नक्सलवाद के खात्मे के लिए समयसीमा निर्धारित की थी। ऐसे में राज्योत्सव के समापन समारोह में उनकी मौजूदगी को नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मिली सफलता और छत्तीसगढ़ के बदलते हालात के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर की गिरफ्तारी : CM...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी...

दुर्ग में सड़क हादसे के मामले में पिता को...

दुर्ग में सड़क हादसे के मामले में पिता को भी सजा, बिना लाइसेंस बेटे को दी थी बाइक; कोर्ट ने सुनाया 3 माह का...

मोबाइल विवाद के बाद 9वीं की छात्रा ने की...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद कक्षा 9वीं में...

ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से परेशान नाबालिग ने की आत्महत्या,...

सरगुजा। जिले के सीतापुर नगर में एक नाबालिग किशोर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने...