अजीबोगरीब मामला: मरा मुर्गा हाथ में लिए थाने पहुंच गई महिला, बोली- साहब इसका मर्डर हुआ है, केस दर्ज कीजिए, जानिए क्या है पूरा मामला

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में एक महिला मरे हुए मुर्गे को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गई. सेक्टर-26 स्थित बापूधाम की रहने वाली महिला ने अपने मुर्गे की हत्या (Murder) करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है. ऐसे में पुलिस इस मामले को लेकर उलझ गई है कि शिकायत पर केस दर्ज करें भी तो क्या. हालांकि शिकायतकर्ता की जिद्द पर पुलिस को डीडीआर दर्ज करनी पड़ी, जिसके बाद मामले की जांच जारी है.

बापूधाम निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बापूधाम के ही रहने वाले एक शख्स ने उसके मुर्गे की ईंट मारकर हत्या कर दी. महिला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत की गई है. बापूधाम निवासी पप्पू ने पुलिस को मुर्गे की मालकिन के खिलाफ बिना इजाजत मुर्गे को पालने और मुर्गे द्वारा उसकी डेढ़ वर्षीय नाती को चोंच मार घायल करने की शिकायत दर्ज करा दी.

बता दें कि बापूधाम कॉलोनी की एक महिला मरे हुए मुर्गे को लेकर बापूधाम चौकी में पहुंच गई. बापूधाम कॉलोनी फेज- 3 की रहने वाली संजू देवी ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है कि कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने उनके मुर्गे पर ईंट से हमला कर मार डाला. महिला ने पप्पू नाम के शख्स के खिलाफ मुर्गे को मारने की शिकायत दी है.

वहीं, आरोपित पप्पू ने महिला के खिलाफ बिना परमिशन मुर्गे को पालने और मुर्गे द्वारा उसके डेढ़ वर्षीय नाती पर हमला कर घायल करने की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत और बयानों के आधार पर डीडीआर दर्ज कर ली है. जानकारी के अनुसार महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मौका-ए-वारदात का भी दौरा किया. मामले को जानने और समझने के लिए पुलिस घटनास्थल पर भी गई. हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...