RRB Technician Vacancy 2025: रेलवे में 6180 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई, पढ़िए डिटेल्स

जॉब डेस्क। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड I और III पदों पर भर्तियों के लिए शाॅर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. जल्द ही विस्तृत विज्ञापन भी जारी किया जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6180 पदों को भरा जाना है. इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 28 जून से शुरू होकर 28 जुलाई तक चलेगा. आवेदन आरआरबी की आधिकारिकक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर करना होगा. आइए जानते हैं टेक्नीशियन ग्रेड I और III पदों पर चयनित अभ्यर्थी को कितने रुपए हर माह सैलरी मिलेगी.

जारी संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार 6000 पद तकनीशियन ग्रेड III और 180 पद ग्रेड I के लिए हैं. टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास इंजीनियरिंग में बीई/बी.टेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए. वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-3 पदों के लिए आवेदक का 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई की योग्यता होनी चाहिए.

रेलवे में टेक्नीशियन की कितनी सैलरी?
ग्रेड 1 सिग्नल के पद पर चयनित अभ्यर्थी 29,200 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी. वहीं टेक्नीशियन ग्रेड 3 के पद पर कैंडिडेट को 19,900 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा. साथ ही मेडिकल सुविधा सहित रेलवे की ओर से दिए जाने वाले सभी भत्ते भी मिलेगी. टेक्नीशियन ग्रेड 1 (सिग्नल) को पे लेवल 5 में रखा गया है, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड 3 को पे लेवल 2 में रखा गया है.

ऐसे करना होगा आवेदन

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन फाॅर्म भरें.
  • आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर सबमिट करें.

आरआरबी टेक्नीशियन चयन प्रक्रिया क्या है?
आरआबी टेक्नीशियन पदों पर चयन प्रक्रिया सीबीटी परीक्षा, मेडिकल टेस्ट, और डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए करता है. एग्जाम में सफल कैंडिडेट्स ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होते हैं. परीक्षा के लिए सभी रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड जारी किया जाता है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...

भिलाई बचाओ पदयात्रा : अंतिम दिन कांग्रेसियों को राजभवन...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और भिलाई टाउनशिप को बचाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा निकाली गई चार दिवसीय पदयात्रा बुधवार...

दुर्ग में ढाबा संचालक ने शिवनाथ नदी में कूदकर...

दुर्ग। जिले के धमधा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ढाबा संचालक ने शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पथरिया चौक स्थित...