भिलाइयंस को भूपेश सरकार से बड़ी राहत की उम्मीद: मेयर नीरज ने CM को लिखा खत, कहा-आवासीय प्रायोजन में चल रहे व्यावसाय को रेगुलाइज करने नियम बनाए सरकार, निगम को होगी राजस्व वसूली, जनता को मिलेगी राहत

भिलाई। आज मेयर नीरज पाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खत लिखा है। इस खत से शहर को बड़ी राहत की उम्मीद है। राहत इसलिए क्योंकि जितने भी शहर में आवासीय जगहों पर व्यावसाय चल रहे हैं, उनका रेगुलाइज होगा। साथ ही ऐसे जगहों के आवासीय से व्यावसायिक प्रायोजन किया जाए। शहर के सभी प्रमुख मार्गों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इससे निगम को करोड़ों रुपए की आय भी होगी।

मेयर नीरज ने सीएम से मांग करते हुए कहा है कि, अब शहर की जरूरत के हिसाब से ये आवश्यक हो गया है। आवासीय प्रायोजन में लंबे समय से लोग व्यावसाय कर रहे हैं। यह एक तरह से इलिगल है। इससे व्यापारियों के मन में एक भय रहता है कि कब कार्रवाई हो जाएगी? कब उन्हें हटा दिया जाएगा? जबकि, उन इलाकों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान शहर की जरूरत है। पहले इसकी जरूरत नहीं थी, लेकिन अब ज्यादा जरूरत है। इससे निगम को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।

आवासीय को व्यावसायिक में रेगुलाइजेशन कर देने से निगम को करोड़ों रुपए की आय भी होगी। मेयर नीरज ने सीएम भूपेश को यह भी बताया है कि नेहरू नगर, राधिका नगर, वैशालीनगर, सुपेला, कोहका-कुरुद, रामनगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नंदिनी रोड समेत कई इलाकों में आज भी आवासीय प्रायोजन में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही है। अगर आवासीय को व्यावसायिक प्रायोजन में बदलने के लिए प्रदेश सरकार कोई नियम या राहत दे तो शहर को बड़ी राहत होगी। निगम को करोड़ों रुपए की आय होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...