राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की रिश्वत मांगने वाला प्रधान आरक्षक ACB के ट्रैप में गिरफ्तार

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसीबी की टीम ने उसे 20 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला 18 लाख रुपये के निजी लोन से संबंधित है। आरोप है कि इस मामले में समझौता कराने का भरोसा देकर प्रधान आरक्षक किशोर यादव ने प्रार्थी गौरव अग्रवाल से पांच लाख रुपये की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर गौरव अग्रवाल ने एसीबी से इसकी शिकायत की।

एसीबी ने ट्रेप बिछाकर पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले आरोपों का सत्यापन किया और फिर आरोपी प्रधान आरक्षक को पकड़ने की रणनीति बनाई। तय योजना के अनुसार बुधवार को प्रार्थी 20 हजार रुपये लेकर किशोर यादव के पास पहुंचा। जैसे ही प्रधान आरक्षक ने पहली किस्त के रूप में रकम स्वीकार की, मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

ACB ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच

एसीबी के उप पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर सत्यापन के बाद यह ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी प्रधान आरक्षक को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...

कपड़ा शोरूम में काम करने गई दीपा की संदिग्ध...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र...