मंत्री TS सिंहदेव का इस्तीफा: TS बाबा ने छोड़ा पंचायत विभाग…आखिर क्यों दिया इस्तीफा, देखिए

रायपुर। बड़ी खबर सूबे के राजनीतिक महकमे से आ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के पंचायत कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री ने अपना एक विभाग से इस्तीफा दे दिया है। टीएस सिंहदेव अब सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री बने रहेंगे। पंचायत कल्याण विभाग से इस्तीफा दे दिया है।

न्यूज वेबसाइट लल्लूराम ने लिखा है कि- पंचायत मंत्री TS सिंहदेव ने अपने विभाग से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले से बघेल कैबिनेट में समेत छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल आ गया है। न्यूज वेबसाइट लल्लूराम से बातचीत में मंत्री टीएस सिंहदेव ने पुष्टि की है।

न्यूज वेबसाइट ने यह भी लिखा है कि- दरअसल, बीते दिनों बड़ी संख्या में APO पर कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद से पंचायत मंत्री सिंहदेव खफा थे। इन्हीं सभी को लेकर उन्होंने इस्तीफा दिया है।

इसके साथ इस इस्तीफे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। TS सिंहदेव सिर्फ पंचायत विभाग से इस्तीफा दिए हैं। वे अभी स्वास्थ्य मंत्री के पद पर बने रहेंगे।

बता दें कि बीते दिनों प्रदेशभर के करीब 10,000 मनरेगाकर्मी राजधानी में अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 63 दिनों से हड़ताल पर थे। इससे सरकार ने APO पर कार्रवाई कर दी थी, जिसमें 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को निलंबित किया गया था. फिलहाल सभी अधिकारियों को बहाल कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...