रात में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत…दुर्ग पुलिस ने हाइवा चालक को किया गिरफ्तार

भिलाई। तेज रफ्तार से आ रही एक हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़कर हाइवा को जप्त कर लिया है।

चालक के खिलाफ धारा 394ए के तहत जुर्म दर्ज किया है। पाटन टीआई शिवानंद तिवारी ने बताया कि शनिवार रात 9.45 बजे बाइक सीजी 07 डीडी 3963 में सवार होकर देवादा निवासी पृथ्वी राज चंदेल 25 वर्ष और अजय कुमार वर्मा 20 वर्ष पाटन की ओर आ रहे थे।

इस दौरान दुर्ग से पाटन आ रही हाईवा सीजी 07 ए जेड 7911 से बाइक सवार टकरा गए। घटना में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। खबर लगने पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए सीएससी पाटन के मरच्युरी में रखा गया है।

घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई। पाटन में लगातार देर रात भारी वाहनो का आवागमन होने से सड़क दुर्घटना बढ़ गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...