फेसबुक पर दोस्ती, फिर लड़की ने युवक को लगा दिया चूना…व्हाट्सएसप चैट और वीडियोकॉल पर होती थी बातें, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से धोखाधड़ी, भिलाई में केस दर्ज

भिलाई। फेसबुक से दोस्ती कर एक महिला ने युवक के साथ लाखों रुपए का धोखाधड़ी किया है। शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

भट्ठी टीआई केके कुशवाहा ने बताया कि सेक्टर 1 निवासी अमित सोनी शिकायत किया था कि मोबाइल फेसबुक के माध्यम से हिंदू चौहान आईडी से मैसेंजर के माध्यम से महिला से बातचीत हुआ करती थी।

बातचीत से मोबाइल नंबर मिला उसके बाद वॉइस, व्हाट्सएप, वीडियो कॉल मैसेज के माध्यम से दोस्ती बढ़ गई। इसका झांसा देकर अलग-अलग बहाना बताकर महिला ने अमित से 2लाख 8 हजार रुपए यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से प्राप्त किया। उक्त रकम को अमित ने महिला से वापस मांगा लेकिन महिला ने रुपए नहीं लौटाया।

इस दौरान पुलिस जांच में पाया कि आरोपी गंगा नगर जिला मेरठ राज्य उत्तरप्रदेश निवासी मानसी यादव उर्फ मनु नामक महिला है। इसके खिलाफ बसंतपुर जिला राजनांदगांव में धारा 306, 34 के तहत जुर्म पहले से दर्ज है।

आरोपी मानसी यादव केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उसे शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महाराष्ट्र सीमा पर माओवादियों के हथियार डंप का भंडाफोड़...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली पुलिस को मिले इनपुट के आधार...

भिलाई में पॉवर हाउस फ्लाईओवर से युवती ने लगाई...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पॉवर हाउस फ्लाईओवर से एक 21 वर्षीय युवती ने छलांग...

सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने डंडे...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में दो बाइक पर...

पांच आदिवासी बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने उठाए...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के नंदनी कुमान गांव में पांच आदिवासी बैगा बच्चों की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले...