छठ महापर्व पर कोहका भेलवा तालाब में जनसेवा : पलाश घोष के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को बांटी गई चाय, प्रसाद और शरबत

भिलाई। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर कोहका भेलवा तालाब में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व संयोजक पलाश घोष के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय, प्रसाद और शरबत वितरित किया गया।

छठ घाट पर देर रात तक सेवा का सिलसिला जारी रहा। पलाश घोष के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ श्रद्धालुओं की मदद में जुटे रहे और पर्व के दौरान आने वाले लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संवाद प्रमुख, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं जनहित संघर्ष समिति सुपेला-भिलाई के संयोजक शारदा प्रसाद गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

छठ महापर्व सूर्य उपासना और लोक आस्था का प्रतीक- शारदा प्रसाद गुप्ता

शारदा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना और लोक आस्था का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। उन्होंने पलाश घोष और उनकी युवा टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं का जताया आभार

कार्यक्रम में निशु पांडे, शत्रुघन पंडित, सुभाष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सेवा स्टॉल की व्यवस्थाएं संभालीं। घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की और सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में 10 लाख की चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पार करने वाले आरोपी को...

बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर जंगल...

17 लोगों की जान लेने वाला ‘कबरा’ हाथी ट्रेंकुलाइज...

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में दहशत का पर्याय बने कबरा हाथी को काबू करने के अभियान में वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली...

साय कैबिनेट के 4 बड़े फैसले : ग्रामीणों को...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल...