महादेव बेटिंग ऐप केस: शुभम सोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज होने के आसार

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में फरार चल रहे शुभम सोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने शुभम सोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। ईडी ने उसे महादेव बेटिंग ऐप मामले के प्रमुख आरोपियों और मास्टरमाइंड में शामिल बताया है।

दरअसल, नवंबर 2023 में शुभम सोनी का एक वीडियो सामने आया था, जिसने महादेव ऐप मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी थी। इस वीडियो में शुभम सोनी ने खुद को महादेव बेटिंग ऐप का असली मालिक बताया था। उसने दावा किया था कि वर्ष 2021 में भिलाई में इस ऐप की शुरुआत हुई थी और इससे जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज उसके नाम पर हैं।

वीडियो में शुभम सोनी ने यह भी दावा किया था कि वह ऐप के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज पेश कर सकता है। इसके साथ ही उसने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कहने पर दुबई जाने की बात कही थी। उसने आरोप लगाया था कि प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 508 करोड़ रुपये पहुंचाए गए थे। हालांकि, ये सभी उसके द्वारा वीडियो में किए गए दावे और आरोप थे।

मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही ED

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मामले की जांच ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से कर रही है। जांच एजेंसी शुभम सोनी को इस मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल मान रही है। लंबे समय से फरार चल रहे शुभम सोनी के खिलाफ अब विशेष अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

वारंट जारी होने के बाद जांच एजेंसी की ओर से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज होने की संभावना है। इस मामले में शुभम सोनी की भूमिका और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन जांच के अहम पहलू बने हुए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारियों की हड़ताल बेअसर, दो दिन में 7 लाख...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल के बावजूद समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम निर्बाध रूप से जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

‘दादाजी, मुझे जीना है…’ 3 साल की काव्या ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की महज 3 साल 9 महीने की मासूम काव्या इन दिनों ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है।...

छत्तीसगढ़ में IT की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, बिलासपुर और...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आयकर विभाग (Income Tax Department) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार सुबह से प्रदेश के कई जिलों...

रायपुर का दीपक टंडन 19 नवंबर तक पुलिस रिमांड...

रायपुर। न्यूज पोर्टल की आड़ में लोगों को बदनाम करने और AI टूल के जरिए अश्लील तस्वीरें तैयार कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले में...