CUTICON 2026: डॉ. नेहा सोरी बनीं IADVL छत्तीसगढ़ की नई अध्यक्ष, डॉ. गरिमा बलपांडे को मिली सचिव की जिम्मेदारी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में त्वचा रोग विशेषज्ञों के प्रमुख सम्मेलन CUTICON 2026 के दौरान इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट, वेनेरोलॉजिस्ट एंड लेप्रोलॉजिस्ट (IADVL) की छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें डॉ. नेहा सोरी को अध्यक्ष और डॉ. गरिमा बलपांडे को सचिव चुना गया है।

रायगढ़ के होटल श्रेष्ठा में 14 नवंबर को दो दिवसीय CUTICON 2026 सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न शहरों से करीब 150 त्वचा रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में त्वचा एवं बालों से संबंधित बीमारियों, आधुनिक उपचार पद्धतियों और चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। आयोजन में लगभग 40 दवा कंपनियों ने भी भागीदारी की।

जनरल बॉडी मीटिंग में हुआ चुनाव

सम्मेलन के दौरान आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) में चुनाव प्रक्रिया के बाद IADVL छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें डॉ. नेहा सोरी को अध्यक्ष और डॉ. गरिमा बलपांडे को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में संगठन के वरिष्ठ चिकित्सकों ने नई कार्यकारिणी को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ. आलोक सुल्तानिया, डॉ. भरत सिंघानिया, डॉ. अजय पांडे, डॉ. मोहन गुप्ता, डॉ. डेविड हेनरी, डॉ. प्रिया, डॉ. वनिता मेहता और डॉ. सम्प्रीति सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।

चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई कार्यकारिणी से संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने और चिकित्सकों के बीच शैक्षणिक एवं व्यावसायिक सहयोग को मजबूत करने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही छत्तीसगढ़ में त्वचा रोग चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक उपचार तकनीकों, शोध और चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीजापुर में 19.17 करोड़ का सड़क घोटाला उजागर :...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सड़क निर्माण कार्यों में बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। विभागीय जांच में खुलासा हुआ है...

गोपाष्टमी पर राज्यपाल रमेन डेका ने की गौमाता की...

रायपुर। गोपाष्टमी के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कुम्हारी के परसदा स्थित विश्वगीता धेनु गोविंद पक्षी सेवा धाम पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता...

तपन सरकार गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन :...

दुर्ग। भिलाई- दुर्ग में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने गैंगस्टर तपन सरकार और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की है।...

बेमेतरा में विधायक ईश्वर साहू का अनोखा अंदाज :...

बेमेतरा। जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। नगर पंचायत मारो...