बेमेतरा में विधायक ईश्वर साहू का अनोखा अंदाज : विकास कार्यों के कार्यक्रम के बाद मंच पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

बेमेतरा। जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। नगर पंचायत मारो में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह के बाद उनका मंच पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक पूरे उत्साह के साथ ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। उस वक्त मंच पर कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल सहित भाजपा के कई नेता भी मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत मारो में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आत्मानंद स्कूल परिसर में हुए इस आयोजन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक ईश्वर साहू और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे थे।

अरुण साव के रवाना होने के बाद किया डांस

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव वहां से रवाना हो गए। इसके बाद उसी मंच पर विधायक ईश्वर साहू डांस करते नजर आए। मंच पर मौजूद मंत्री दयाल दास बघेल और अन्य भाजपा नेता भी इस दौरान उनके अंदाज का आनंद लेते दिखाई दिए। इसी दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शायरी और बेबाक अंदाज को लेकर भी रहे हैं सुर्खियों में

विधायक ईश्वर साहू इससे पहले भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने अंदाज और शायरी के कारण चर्चा में रह चुके हैं। 21 जून को विश्व योग दिवस के कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगे पोस्टर में तस्वीर नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। उस समय अधिकारियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा था कि उन्हें फोटो लगाने के लिए कॉल करना भी नहीं आता।

वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

नगर पंचायत मारो के कार्यक्रम में विधायक के डांस का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और स्थानीय हलकों में इसकी चर्चा हो रही है। विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद मंच पर विधायक का यह अलग अंदाज अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तपन सरकार गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन :...

दुर्ग। भिलाई- दुर्ग में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने गैंगस्टर तपन सरकार और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की है।...

श्रीराम यादव हत्याकांड में चार को आजीवन कारावास :...

दुर्ग। चर्चित गंजपारा हत्याकांड में करीब ढाई साल बाद न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शेख अशरफ की अदालत...

दुर्ग के अस्पताल में आयुष्मान योजना के नाम पर...

दुर्ग। जिले के पद्मनाभपुर स्थित 20 बिस्तरों वाले वीवाय अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जिला...

रायपुर में नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त का प्रयास, तीन...

रायपुर। राजधानी रायपुर में नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त का गंभीर मामला सामने आया है। निःशुल्क प्रसव और उपचार कराने का झांसा देकर ओडिशा के...