सक्ती में भीषण सड़क हादसा : बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, दर्री से सपोस जा रहे थे तीनों

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। डभरा थाना क्षेत्र के छवारीपाली गांव के नजदीक यात्री बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर दर्री से सपोस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छवारीपाली गांव के पास एक यात्री बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और तीनों की जान चली गई।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डभरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरी में चंगाई प्रार्थना सभा को लेकर बवाल :...

नगरी। छत्तीसगढ़ के नगरी नगर में रविवार को चंगाई प्रार्थना सभा को लेकर माहौल गरमा गया। वार्ड क्रमांक 12 में एक घर के भीतर...

बिल्हा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा...

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा में सहकारी बैंक से जुड़ा वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बिल्हा सेवा सहकारी समिति के लेन-देन में...

कांकेर में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला : डेढ़ लाख...

कांकेर। स्क्रैप कारोबारी से कथित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो...

सुकमा पुलिस की बड़ी कामयाबी : ओडिशा से दिल्ली-NCR...

सुकमा। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक गांजे की खेप पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह पर सुकमा पुलिस ने शिकंजा...