भिलाई। भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा के युवा और सक्रिय चेहरे अतुल पर्वत की मजबूत दावेदारी चर्चा का केंद्र बन गई है। वर्तमान में अतुल पर्वत भाजपा प्रदेश संयोजक किसान मोर्चा (प्रकल्प) के दायित्व पर हैं। संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक सेवा और जमीनी पकड़ के कारण उनका नाम मजबूती से उभरा है।
अतुल पर्वत भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा में पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के सह-प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाई है। पूर्व में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रभारी – राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र का दायित्व भी संभाला है। वर्तमान में वे भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय महामंत्री (युवा) हैं।

2015 से सेवा की शुरुआत
साल 2015 में अतुल पर्वत ने “भिलाई कैन डू – पर्वत फाउंडेशन” की नींव रखी। उद्देश्य सीधा था – भिलाई के लोगों के सुख-दुख में सबसे पहले साथ खड़े होना और शहर को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी खुद उठाना। तब से फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, खेल और महिला सम्मान जैसे कई क्षेत्रों में कार्य किए हैं।
कोविड काल में फाउंडेशन ने जरूरतमंद भिलाईवासियों तक राशन, भोजन, दवाएं, ऑक्सीजन सहायता एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के वितरण के माध्यम से मदद पहुंचाई। रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से हर जरूरतमंद को समय पर रक्त और चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। स्व सहायता महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन की सहायता भी दी गई।
एक शाम श्री राम – खाटू श्याम के नाम: मध्य भारत का सबसे बड़ा आयोजन
अतुल पर्वत की पहचान सिर्फ संगठन और सेवा तक सीमित नहीं है। विगत 6 वर्षों से उनके नेतृत्व में “एक शाम श्री राम – खाटू श्याम के नाम” का भव्य आयोजन हो रहा है, जिसे मध्य भारत का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है। इस आयोजन के माध्यम से हिंदुत्व, संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकजुटता को मजबूती मिली है।
आयोजन में समय-समय पर देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक और भोजपुरी कलाकारों को बुलाया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में भिलाईवासी और आसपास के जिलों के श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह आयोजन अब भिलाई की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।
सभी समाजों के लिए मदद
अतुल पर्वत का मानना है कि सेवा का कोई समाज, वर्ग या धर्म नहीं होता। भिलाई के लोगों के लिए और सभी समाजों को मदद करना ही उनकी राजनीति का आधार है। किसी भी समाज के धार्मिक, सामाजिक या सांस्कृतिक आयोजन में वे बिना भेदभाव के सहयोग करते हैं। यही कारण है कि सभी वर्गों में उनकी स्वीकार्यता बढ़ी है।
स्थानीय मुद्दों पर मुखर आवाज
अतुल पर्वत ने स्थानीय मुद्दों को संबंधित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ स्तर के पदाधिकारियों तक पहुंचाने की पहल की है। वर्ष 2023 में उन्होंने भिलाई में डेंगू की स्थिति को लेकर स्थानीय विधायक से चर्चा कर फॉगिंग तथा दवा/पाउडर के छिड़काव की आवश्यकता उठाई थी। जनवरी 2026 में भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़े कर्मचारियों की रिटेंशन समस्या को उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका के समक्ष रखा। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार इस विषय से 1,500 से अधिक परिवार प्रभावित होने की बात चर्चा में रखी गई थी।
सम्मान और पहचान
सामाजिक योगदान के लिए अतुल पर्वत को कई सम्मान मिल चुके हैं। भारत 24 न्यूज द्वारा आयोजित GAME CHANGER 2024 में दिल्ली में बेस्ट यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। न्यूज18 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ – यूथ आइकॉन अवार्ड, जी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज – यूथ आइकॉन अवार्ड और INH न्यूज – भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान भी मिल चुका है।
क्या है विजन
अतुल पर्वत का लक्ष्य सरल है – ऐसा भिलाई, जहां युवा को रोजगार मिले, बुजुर्ग को सम्मान, बेटियों को सुरक्षा और हर घर को बुनियादी सुविधाएं। उनकी प्राथमिकताओं में युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, खेल सुविधाएं, परिवारों के लिए स्वच्छ पानी, सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं और समाज के लिए हर वर्ग का सम्मान और सबकी आवाज की सुनवाई शामिल है।
अतुल पर्वत का कहना है – “भिलाई सिर्फ एक शहर नहीं, हम सबकी पहचान है। यह इस्पात की तपिश में पले सपनों और मेहनतकश हाथों का शहर है। मेरे लिए सेवा कोई मंच या पद नहीं, एक आदत है। भिलाई हमारा मिनी इंडिया है, जहां विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं का मिलन होता है और अपने भिलाई के विकास के लिए मैं संकल्पबद्ध हूं।”
भिलाई नगर निगम चुनाव में उनकी दावेदारी को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संगठन और समाज के बीच सेतु के रूप में उनकी पहचान उन्हें अन्य दावेदारों से अलग करती है।

