चावल कारोबार में बड़ा फर्जीवाड़ा : 2,320 क्विंटल चावल FCI गोदाम में जमा होने का दावा निकला फर्जी, राइस मिलर हिरासत में

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में चावल की खरीदी-बिक्री के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में कुरूद पुलिस ने महासमुंद के राइस मिलर विनय अग्रवाल को हिरासत में लिया है। आरोप है कि चावल की आपूर्ति के एवज में भुगतान से बचने के लिए एफसीआई के गोदाम में चावल जमा होने से संबंधित फर्जी दस्तावेज पेश किए गए। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी है।

एक करोड़ रुपये का हुआ था कारोबारी समझौता

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, कुरूद के अमलीडीह स्थित डीएमएच एग्रोटेक राइस मिल की संचालक उर्मिला शर्मा और महासमुंद के सालासर बालाजी फूड्स के प्रोपराइटर विनय अग्रवाल के बीच अप्रैल 2023 में चावल के कारोबार को लेकर एक करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। इस सौदे के तहत 40 लाख रुपये का भुगतान आरटीजीएस के जरिए किया गया था। हालांकि, शेष 60 लाख रुपये को लेकर विवाद सामने आया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बकाया रकम के संबंध में भरोसा दिलाने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत किए गए।

एफसीआई गोदाम में चावल जमा होने का किया गया था दावा

शिकायत में बताया गया है कि विनय अग्रवाल ने 2,320 क्विंटल चावल एफसीआई के मंदिर हसौद गोदाम में जमा होने की जानकारी दी थी। इसके लिए लॉट नंबर 28969 से 28976 तक का विवरण और संबंधित इनवॉइस भी उपलब्ध कराए गए थे। बाद में जब इन दस्तावेजों का संबंधित कार्यालय से सत्यापन कराया गया, तो वे कथित तौर पर फर्जी पाए गए। इसके बाद उर्मिला शर्मा ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

13 नवंबर को दर्ज हुआ था मामला

शिकायत के आधार पर कुरूद थाना पुलिस ने 13 नवंबर 2026 को धोखाधड़ी और दस्तावेजों की कूटरचना से जुड़ी धाराओं में अपराध दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रविवार रात महासमुंद में दबिश दी और राइस मिलर विनय अग्रवाल को हिरासत में ले लिया।

बैंक खातों और कारोबारी दस्तावेजों की पड़ताल

कुरूद थाना प्रभारी कमलेश ठाकुर के मुताबिक, हिरासत में लिए गए विनय अग्रवाल से पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों फर्मों के बैंक खातों, आपसी वित्तीय लेनदेन, बिलों और चावल के भंडारण से जुड़े मूल दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव के गोल बाजार मटन मार्केट पर चला बुलडोजर...

राजनांदगांव। शहर के गोल बाजार में लंबे समय से संचालित मटन मार्केट को हटाने की कार्रवाई सोमवार, 23 नवंबर को शुरू हो गई। राजगामी...

केशकाल के जैन मंदिर में लाखों की चोरी :...

केशकाल। केशकाल नगर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। अज्ञात बदमाशों ने पुलिस थाने से महज...

CM साय ने दिया संवेदनशीलता का परिचय : चोटिल...

रायपुर। पूर्व सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के पैर में चोट लगने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बेहतर इलाज के...

बहरी झोरकी में धर्मांतरण का मामला गरमाया : शासकीय...

पेण्ड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम बहरी झोरकी में अवैध धर्मांतरण को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मामले में विश्व हिंदू परिषद और...