मनेन्द्रगढ़ में ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा : युवक की मौके पर मौत, दो युवतियों ने एंबुलेंस में तोड़ा दम

मनेन्द्रगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर मंगलवार की सुबह इमली गोलाई के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों युवतियों की भी उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई।

अस्पताल से इलाज कराकर लौट रहे थे तीनों

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरबसपुर निवासी भूमिका अपनी सहेली प्रमिला के घर आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। मंगलवार सुबह उसकी तबीयत खराब हुई तो भूमिका, प्रमिला और भवन कुमार इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ के 220 बिस्तर सिविल अस्पताल पहुंचे। उपचार के बाद तीनों बाइक से नौगई की ओर रवाना हुए। मोटरसाइकिल भवन कुमार पिता नारायण चला रहा था। पीछे भूमिका और नौगई निवासी प्रमिला पिता खेलावन सिंह मरकाम बैठी थीं। इसी दौरान इमली गोलाई के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रक में फंसी मोटरसाइकिल

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल ट्रक में फंसकर लगभग 200 मीटर तक घिसटती रही। दुर्घटना में भवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। भूमिका को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने रास्ते में एंबुलेंस के भीतर ही दम तोड़ दिया। वहीं प्रमिला को गंभीर हालत में मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। हालांकि, उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और पटना के पास एंबुलेंस में ही उसकी मौत हो गई। इस तरह हादसे में तीनों बाइक सवारों की जान चली गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए थे निर्देश

घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मामले पर संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायल युवती को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। मंत्री ने दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में साइबर अपराधियों पर शिकंजे की तैयारी :...

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग में नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन और रुआबांधा पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। करीब 35 लाख...

कंटेनर को बनाया गांजा तस्करी का ठिकाना : गुप्त...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की भारी खेप पकड़ी है।...

हत्या का दोषी पैरोल पर जेल से निकला और...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक बंदी पैरोल का फायदा उठाकर जेल से बाहर निकला और...

सरगुजा में अडानी के CSR कार्यों की खुलेगी जांच...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कोयला खदानों और उनसे जुड़ी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अडानी एंटरप्राइजेज के सामाजिक...