दुर्ग में राजनीति का मीठा-मीठा स्वाद: दुर्ग विधायक वोरा ने घर में भाजपाइयों को खिलाई मिठाई: दुर्ग भाजपा के पदाधिकारी पहुंचे थे वोरा निवास, मांगा समर्थन तो वोरा ने चाय पिलाकर मिठाई भी खिलाई दी

भिलाई। आज दुर्ग विधायक अरूण वोरा ने भाजपाइयों को अपने घर पर चाय पिलाई और मिठाई भी खिलाई। दरअसल, भाजपा के पदाधिकारी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगने के लिए कांग्रेस के दुर्ग विधायक अरूण वोरा के घर पहुंचे थे। समर्थन देने की आग्रह पत्र लेकर विधायक अरुण वोरा के घर पहुंचे।

जिला भाजपा पदाधिकारी, नेताओं ने कहा कि, महिला सशक्तिकरण व आदिवासी समाज को सर्वोच्च पद पर स्थापित करने अपना योगदान दे कांग्रेसी जनप्रतिनिधि।

दुर्ग भाजपा की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि, भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति हेतु 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन एनडीए द्वारा घोषित महिला आदिवासी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को व्यापक समर्थन मिले व इस पद पर आदिवासी समाज को प्रतिनिधित्व देकर पूरे देश के आदिवासियों को गौरान्वित करने भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सहित सभी दलों से समर्थन मांगा जा रहा है।

इसी परिप्रेक्ष्य में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला भाजपा के पदाधिकारियों व नेताओं ने शहर के कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के निवास पहुंचकर उन्हें महिला सशक्तिकरण की दिशा में आदिवासी महिला को सर्वोच्च स्थान तक पहुंचाने उनका समर्थन व मतदान हेतु आग्रह पत्र सौपकर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने अपना मतदान देने का निवेदन किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, कल्पना जोशी, मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ, महामंत्री पोषण साहू, राकेश यादव, संदीप जैन, विजय ताम्रकार, राहुल पंडित, बंटी चौहान, पीयूष मालवीय सहित अनेक नेता उपस्थित थे।

भारत के महामहिम राष्ट्रपति पद हेतु भाजपा के नेतृत्व में शामिल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने एक अत्यंत गरीब आदिवासी परिवार से उठकर संघर्ष करते हुए राजनीति व समाज सेवा में निरंतर अपना जीवन पर्यन्त योगदान देने वाली महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के पश्चात उनकी भारी मतों से निर्वाचन हेतु भाजपा द्वारा ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों से समर्थन जुटाने के प्रयास कर रही है

जिसके फलस्वरूप विभिन्न राज्यो में राजनीतिक दलों ने श्रीमती मुर्मु के पक्ष में वोट देने की घोषणा कर रहे है इसी परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायकों से भी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पक्ष में समर्थन जुटाने का अभियान चलाया जा रहा है

जिसके तहत आज जिला भाजपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के निर्देशानुसार जिला भाजपा पदाधिकारी व शहर के मंडल अध्यक्ष महामंत्रीयो ने आज शाम कांग्रेसी विधायक अरुण वोरा के पद्मनाभपुर स्थित निवास पहुंचकर श्रीमती मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने निवेदन पत्र देकर अपना बहुमूल्य मत देने समर्थन मांगा

जिस पर विधायक महोदय ने अपनी सहमति जताई है। इस अवसर पर जिला मंत्री दिनेश देवांगन ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली ऐसी आदिवासी महिला है जिन्होंने बेहद ही कठिन व संघर्षमय चुनौतियों के बीच राजनीति व समाज सेवा का कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट स्थान बनाई है

उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार से पति व पुत्रो को खोने के बाद भी हिम्मत नही हारी बल्कि समाजसेवा व मानव सेवा को अपना कर्तव्य मानकर निरंतर कार्य करती रही

वे गरीब आदिवासी समाज से आने के बावजूद महिलाओ व दूसरों के लिए प्रेरणा है ऐसे व्यक्तित्व का भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर विराजित होना आदिवासी समाज ही नही बल्कि दलित वंचित गरीब व सभी वर्गों के लिए अनुपम उदाहरण होगा इसलिए कांग्रेसी विधायको को भी दलगत भावना से ऊपर उठकर उन्हें समर्थन करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...