दुर्ग में ब्राउन शूगर खपाने वाले 4 तस्कर पकड़े गए: दुर्ग-भिलाई में अलग-अलग इलाकों में खपाते थे माल, पुलिस ने किया ये खुलासा

भिलाई। नशे के सौदागारों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर और हिरोइन खपाने वालों को पकड़ा है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि, युवाओं के खून में नशे का जहर फैलाने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में हैं।

मोहन नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ब्राउन सशुगर और हेरोइन बेचने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। दुर्ग पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है।

जिससे लगातार नशे के सौदागर पुलिस की गिरफ्त में हैं। 170 पुड़िया ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित 2900 पत्ते अल्फजोलाम और 288 पत्ते स्पास्मो के साथ 4 आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जप्त किए गए पुड़िया की कीमत 04 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।
आरोपीयो के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

आरोपियों से इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य लोगो के बारे में पूछताछ की जा रही हैं। शहर के कई युवा इस नशे की गिरफ़्त में आ चुके हैं और इसका लगातार सेवन करते है। दरअसल आरोपी गिरोह दुर्ग समेत अन्य जगहों पर बड़ी मात्रा में खपाते थे पिछले कई सालों से दुर्ग भिलाई में गांजा, ब्राउन शुगर,चरस,हिरोईन और अफीम का खुलेआम व्यापार किया जा रहा है।

युवा इस नशे के आदि बनते जा रहें है गौरतलब है कि दुर्ग शहर में पिछले 3 सालों में पुलिस ने लगभग 100 से अधिक मामलो में नशे के सौदागरों को अपनी गिरफ्त में लिया है।

पर अब तक नशे के बड़े सौदागरो को गिरफ्तार करने में पुलिस फिस्सडी साबित हुई है। वहीं एसपी अभिषेक पल्लव की माने तो नशे के खिलाफ लगातार दुर्ग जिले में नार्को के तहत कार्यवाही की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...