छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस की सड़क दुर्घटना में मौत: तीर्थ यात्रा से लौटते समय हुआ बड़ा हादसा… बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर… अभिनेत्री की मौके पर ही मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस पुष्पांजली शर्मा का सड़क हादसे में निधन हो गया। घटना महाराष्‍ट्र के भंडारा जिले के सकोली क्षेत्र में हुआ है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 13 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब तीर्थ के बाद बस वापस लौट रही थी, इसी दौरान बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी। घटना स्थल पर ही एक्ट्रेस की मौत हो गई।

जोरा (रायपुर) निवासी पुष्पांजलि शर्मा अपनी ही कालोनी की दो महिलाओं के साथ तीर्थ यात्रा पर गई हुई थीं। हादसा सुबह क़रीब 5 बजे के आसपास हुआ। पुष्पांजलि बस के स्लीपर कोच में नींद में थीं। उनके साथ की दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुष्पांजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भंडारा लाया जा रहा है।

उनका अंतिम संस्कार कल 15 जुलाई को रायपुर में होगा। वे अपने पीछे पति रूप कुमार शर्मा, बेटे राहुल व राजा तथा बेटी प्रतिभा को छोड़ गई हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2013 में पुष्पांजलि के एक बहन एवं उनके पति की भी उत्तराखंड में ही सड़क हादसे में मौत हुई थी।

सौ से भी अधिक फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं पुष्पांजलि
पुष्पांजलि शर्मा छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी मिलाकर सौ से भी अधिक फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं। मशहूर निर्देशक सतीश जैन व्दारा निर्देशित फ़िल्म छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘टूरा रिक्शावाला’ से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी।

उन्होंने कई शार्ट फ़िल्मों में भी काम किया। कुछ अलबम भी किए। मां या भाभी के रोल में उनकी छत्तीसगढ़ी सिनेमा में ख़ास पहचान थी। इन दिनों छत्तीसगढ़ी में बन रहे धारावाहिक ‘रामायाण राम के लीला’ में वे माता कौशल्या का किरदार निभा रही थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...