ब्रेकिंग: तीर्थ पर गये छत्तीसगढ़ के दो लोगों की मौत; छत्तीसगढ़ी कलाकार संग दुर्ग निवासी पति की भी हादसे में गयी जान…कई घायल, यात्रा से वापस आ रही थी बस

भिलाई। तीर्थ यात्रा घूमकर आ रही बस ने तेज रफ्तार ट्रक को पीछे से ठोकर में दी। घटना में दो लोगो की मौत हो गई है। वही 10 अन्य गभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के मुताबिक छुरिया की आशीर्वाद ट्रेवल्स से बस सीजी 08 एस 0891 राजनांदगांव-दुर्ग-भिलाई के यात्री मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन और ओंकारेश्वर तीर्थ स्थल घूमने गए हुए थे। इस दौरान बस में 40 लोग सवार थे। यात्रियों से भरी बस गुरुवार की सुबह लौट रही थी। तभी ग्राम साकोली के जंगल से निकल रही थी। तब आगे निकलने के चक्कर मे बस ने ट्रक को पीछे से ठोकर मार दी।

घटना के दौरान बस के सामने सीट पर बैठे रायपुर निवासी पुष्पांजलि शर्मा और दुर्ग निवासी पति चंद्राकर की मौके पर मौत है गई। घटना में छुरिया जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एकांत चंद्रकर की माता ब्रम्हणी को भी गंभीर चोट आई है।

साकोली पुलिस को जानकारी लगने पर तुरंत टीम घटनस्थल पहुची और उपचार के लिए घायलों को अस्पताल पहुचाया है। जहाँ घटना हुआ है वह एकल सड़क होने की वजह से होना बताया जा रहा है। बस ट्रक चालक दोनो पहले निकलने के चक्कर मे घटना होना बताया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...