दुर्ग में युवक ने किया सुसाइड: मोबाइल से सब फोटो और वीडियो किया डिलीट… फिर झूल गया फांसी पर… प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

भिलाई। प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

जेवरा सिरसा पुलिस ने बताया कि जेवरा में किराए के मकान में रहने वाला रितिक पाल 23 वर्ष की लाश उसके मकान में लटकी मिली। रितिक का मूल निवास खैरागढ़ है। जेवरा में रहकर टायर दुकान में काम किया करता था। बताया गया है कि रितिक कमरे से बाहर देर तक नही निकलने से आसपास के लोगो ने पुलिस को जानकारी दी।

मौके पर पहुची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखने पर रितिक की लाश फांसी पर लटकी मिली। घटनस्थल से किसी भी प्रकार का सुसायडल नोट नही मिला है। एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। जिसमे वाट्सएप से लेकर कई फ़ोटो-वीडियो डिलीट किया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया है।

चौकी प्रभारी मुकेश शौरी ने बताया की मामले में मर्ग कायम कर जांच के लिया गया है। मोबाइल से कई चीजें डिलीट की गई है। सन्देह है कि युवक प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किया होगा। फिलहाल जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...