छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: स्थानीय निवासी सर्टिफिकेट के लिए नियम हुए सख्त… सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की नई निर्देश… राज्य के बाहर के लोग लाभ न उठा सके इसलिए उठाया ये कदम

रायपुर। राज्य सरकार ने स्थानीय निवासियों के निर्धारण का नया दिशा निर्देश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस बाबत सभी राजस्व मंडल, एचओडी और कलेक्टर-कमिश्नर को निर्देश जारी कर दिया है। दरअसल राज्य सरकार के संज्ञान में ये बातें आ रही थी कि स्थानीय निवासी का लाभ छत्तीसगढ़ के बाहर के लोग भी अनावश्यक रूप से उठा रहे हैं। इसे लेकर ही राज्य सरकार ने कड़ा निर्देश जारी किया है।

अपने आदेश में जीएडी ने लिखा है कि स्थानीय निवासी का प्रमाण पत्र बनाने की वर्तमान प्रचलित नियमों को तर्कसंगत बनाने की जरूरत है। ताकि बाहर के प्रदेश के व्यक्ति स्थानीय निवास प्रमाण पत्र बनाकर अनावश्यक लाभ ना ले सके। निर्देश के मुताबिक अगर किसी प्रवेश संस्थान में स्थानीय प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो या राज्य सरकार के अधीन शासकीय नौकरी के लिए न्यूनतम योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक या उससे उच्चतर उपाधि निर्धारित हो तो उच्चतर माध्यमिक परीक्षा या 8वीं की परीक्षा के स्थान पर अब पहली, चौथी या पांचवीं की परीक्षा की जरूरत होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...