प्रिंसिपल गिरफ्तार: छात्रा के ऊपर नियत नहीं थी ठीक… फेल करने की देता था धमकी… तनाव में छात्रा ने कर ली आत्महत्या, अब प्राचार्य गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में छात्रा की आत्महत्या के मामले में प्राचार्य को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा की आत्महत्या के बाद प्रभारी प्राचार्य फरार चल रहा था। आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला सरिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुजेरीपाली निवासी मनीराम चौहान खेती किसानी करता है। उसकी 18 साल की बेटी सुमित्रा चौहान 12वीं की छात्रा थी। 18 जून को मनीराम खेत में काम करने के लिए गया था। उसकी पत्नी घर के बाहर बस्ती की ओर घूमने निकली थी। मनीराम शाम करीब 6.30 बजे घर लौटा तो देखा कि किचन में उसकी बेटी का जला हुआ शव पड़ा है। वहीं पास में केरोसिन का जरीकन पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि नियम विरुद्ध शासकीय स्कूल का प्रिसिंपल शशि कुमार स्वर्णकार अपने स्टाफ पवित्र मोहन पाणिग्राही और दीपक प्रधान के साथ 18 जून को छात्रा के घर पहुंचा। पेपर देकर लौटी छात्रा को डराया कि वह संस्कृति विषय की जगह राजनीति विज्ञान और राजनीति विज्ञान की जगह संस्कृत के उत्तर लिख आई है। इसके चलते छात्रा काफी डर गई थी।

आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्रा को फेल हो जाने का डर दिखाकर आत्महत्या के लिए उकसाया। इसी के चलते छात्रा ने जान दे दी। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह छात्रा पर गलत नीयत रखता था। उसने पहले भी छात्रा से दो बार छेड़खानी की थी। आरोप है कि वह छात्रा से संबंध बनाना चाहता था। इसके चलते उसने छात्रा को परीक्षा में फेल हो जाने का डर दिखाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में बुजुर्ग डिजिटल अरेस्ट कर 54 लाख का...

भिलाई। देश में इन दिनों साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। साइबर फ्रॉड कर लोगों से ठगी करने वाले बहुत शातिर...

CG Crime : युवक को अगवा कर फोन-पे के...

डोंगरगढ़। अज्ञात बदमाशों ने हाईटेक अंदाज में एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने चाकू की नोक पर युवकों को...

शादी के 36 दिन बाद पत्नी ने की पति...

बलरामपुर. जिले के ग्राम विशुनपुर की युवती ने शादी के 36 दिन बाद अपने ही पति की हत्या कर दी. यह घटना झारखंड के...

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग : वीडियो वायरल करने की...

दुर्ग। जिले में एक बार फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर 29 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है।...