CG – नर्स ने की आत्महत्या: मोबाइल पर बात करते हुए रो रही थी… फिर घर जाकर फांसी लगाकर कर ली सुसाइड… प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में एक नर्स के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राइवेट अस्पताल की नर्स ने फांसी लगा ली है। ड्यूटी के दौरान वह एक दिन पहले अपने मोबाइल से किसी से बात करते हुए रो रही थी और मानसिक तनाव में थी। ऐसे में पुलिस को शक है कि प्रेम प्रसंग के चलते नर्स ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। पुलिस ने जांच के लिए उसके मोबाइल को जब्त किया है। मोबाइल की जांच से उसके आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। मामला सिविल लाइन थाने का है।

जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के बड़े बरर निवासी ललिता ध्रुव (22) सकरी क्षेत्र के प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स थीं। वह मंगला स्थित बृजविहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी।

शाम वह ड्यूटी से किराए के रूम में लौटी थी। इसके बाद उसके साथ काम करने वाली रूम पार्टनर ड्यूटी से वापस आई, तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसने दरवाजा खुलवाने के लिए काफी देर तक आवाज दी। मोबाइल से भी कॉल किया, पर जवाब नहीं मिला।

पुलिस ने मोबाइल जब्त कर कमरे को किया सील
संदेह होने पर युवती ने आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही ललिता के बड़े भाई नेपाल सिंह को भी बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा धक्का देकर खोला गया।

अंदर कमरे में ललिता का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। ललिता के भाई नेपाल सिंह ने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सुबह शव का पंचनामा कार्रवाई कर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। ललिता के मोबाइल को भी जब्त किया है।

एक दिन पहले फोन पर रो रही थी नर्स
TI परिवेश तिवारी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ और जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने आत्महत्या की होगी। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि एक दिन पहले वह मोबाइल में किसी से बात करते हुए रो रही थी।

ललिता बीते कुछ दिनों से मोबाइल पर किसी से लगातार बात करती थी और मानसिक तनाव में भी थी। TI तिवारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मोबाइल की जांच की जाएगी। इसके बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर CM साय का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर दौरे के बाद रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से...

जगदलपुर में महिला गैंग की शातिर चोरी का खुलासा...

जगदलपुर। शहर के पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में हुई करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सोने के जेवरात की उठाईगिरी के मामले...

दिवाली की मस्ती बनी मुसीबत : रेलवे ट्रैक पर...

पेंड्रा। त्योहार के उत्साह में की गई एक युवक की खतरनाक हरकत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है। दिवाली की रात रेलवे ट्रैक...

सूरजपुर में कबरा हाथी का कहर : छह महीने...

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में ‘कबरा कान’ नाम से पहचाने जाने वाले हाथी के हमले लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा घटना...