शादी का झांसा देकर रेप: धमधा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भिलाई। ढाई साल से नबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376, 450, 506, 376 (2) और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। धमधा टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर वार्ड 11 धमधा निवासी विशाल बघेल 21 वर्ष ढाई साल से अनाचार करते रहा। रविवार की रात अचानक विशाल नाबालिग के घर पहुंचकर उसके साथ गलत हरकत करने की नियत से पहुंचा था।

परिजनों को संदेह होने पर नाबालिग से पूछताछ करने पर बाताया सालों से शादी का झांसा देकर अनाचार करता रहा है। घटना के बारे में किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी देने के कारण नाबालिग चुप चाप सहती रही। बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल लगातार नाबालिग को प्रताड़ित भी किया करता था। अपनी जान की डर से परिजनों से भी कुछ नहीं बता पाती थी। रविवार के घटना के बाद सारा मामला खुलकर सामने आया। परिजनों ने तुरंत धमधा पुलिस को घटना के बारे में बताने के बाद पुलिस ने विशाल को तुरंत पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...