JRD स्कूल की बदलेगी तस्वीर: 1.5 करोड़ रुपए होंगे खर्च…विधायक वोरा की पहल से बनाया गया था प्रस्ताव

भिलाई। 1.5 करोड़ रूपए की लागत से शीघ्र जे.आर.डी. उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय को सर्व सुविधा युक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए जेआरडी विद्यालय की आवश्यकता अनुरूप एजेंसी द्वारा एक लेआउट प्लान भी तैयार किया गया है। जिसमें बच्चों कक्षाओं से लेकर लाइब्रेरी और प्रयोगशाला को नवीनतम संरचनाओं में ढाला जाएगा।

जिला खनिज संस्थान मद से इस राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है और आयुक्त नगर निगम दुर्ग इसकी निर्माण एजेंसी है। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है। परंतु शीघ्र ही एक सुंदर कायाकल्प के साथ यहां के विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक उच्च स्तर का शिक्षण संस्थान प्राप्त होगा।

आपको बता दें कि इस स्कूल के रिनोवेशन के लिए दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने पहल की थी। उनकी पहल के बाद प्रस्ताव बनाया गया और अब राशि मंजूर हो गई है। माना जा रहा है कि काम बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। ताकि इसकी तस्वीर बदल जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: VSK ऐप में तकनीकी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने VSK ऐप में आ रही तकनीकी दिक्कतों और शिक्षकों की शिकायतों पर बड़ा बयान दिया...