CG – नाबालिग से गैंगरेप: घर लौट रही 16 साल की लड़की को 4 युवक जबरदस्ती उठा ले गए जंगल… और बारी-बारी किए रेप… पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां एक 16 साल की किशोरी को घर के बाहर से उठाकर 4 आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है।

यह मामला शनिवार 9 जुलाई का बताया जा रहा है। पता चला है कि 16 साल की लड़की किसी काम से दोपहर के वक्त बाहर गई थी। वह वहां से लौट रही थी। उसी दौरान गांव के ही 4 युवक रास्ते में पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने उसे जबरदस्ती बाइक में बिठाया और जंगल की ओर ले गए। यहां उन्होंने एक-एक कर उससे रेप किया।

बाद में सभी वहां से निकल गए थे। वारदात के बाद लड़की किसी तरह से वहां से घर पहुंची। परिजनों को इस बारे में बताया गया। फिर 108 की मदद से लड़की को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने लड़की का इलाज किया। अगले दिन लड़की घर पहुंची।

मामले को दबाने परिजनों को किया राजी
इस मामले में हैरान कर देने वाली बात भी सामने आई है। ऐसा बताया गया है कि चारों आरोपी ने मिलकर लड़की के परिजनों को बात छिपाने के लिए राजी कर लिया था। इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपए में सौदा तक किया था। इसके लिए एक इकरारनामा भी लिखवाया गया।

यही पत्र सोशल मीडिया में वायरल है। उस पत्र के मुताबिक एक लाख रुपए में चारों ने मिलकर परिजनों को राजी कर लिया था। इसके लिए एडवांस के रूप में 10 हजार रुपए भी दिए गए थे। इस पत्र के बाद ही आस-पास के लोगों को भी इस बारे में खबर लग गई थी।

लड़की और ग्रामीणों ने की शिकायत
पुलिस के मुताबिक, जब लड़की इलाज करवाकर अस्पताल से आई थी। वह थाने आ गई थी। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी शिकायत की थी। हमें इकरार नामे वाले पत्र को लेकर भी जानकारी मिली है। हम इस एंगल से भी मामले में जांच करेंगे। फिलहाल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों के नाम रामजीत,पारस,नरेश और संजय है। आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

CG में भाजपा नेता की हत्या : कार में...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की जिंदा जलाकर हत्या कर...