शिवनाथ नदी में तुषार के लिए शुरू हुआ बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: जिस NDRF ने जांजगीर में राहुल को बचाया, वही टीम दुर्ग पहुंची, विधायक वोरा संग पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे

भिलाई। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में तुषार साहू को डूबे 24 घंटे से ज्यादा वक्त हो गया है। अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। तुषार को रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार हुई है।

अब सर्च ऑपरेशन की जिम्मेदारी एनडीआरएफ ने संभाल ली है। एनडीआरएफ की टीम नदी में उतर गई है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दी है। एनडीआरएफ की ये वही टीम है जिसने राहुल साहू को जांजगीर चांपा में रेस्क्यू किया था।

पानी के अंदर कैमरा डालने से लेकर कई जरूरी संसाधन के साथ यह टीम पहुंच चुकी है। जो सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं इस ऑपरेशन के लिए दुर्ग विधायक अरूण वोरा भी डटे हुए हैं। उनके निर्देश पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी डटे हुए हैं।

परिवार वाले भी शिवनाथ नदी में पहुंच गए हैं। जो लगातार भगवान से तुषार की सलामती के लिए दुआ कर रहा है। विधायक वोरा का कहना है कि, तुषार की तलाश में एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। मैंने कलेक्टर से बात की थी। शिवनाथ नदी में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हो, इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

क्या हुआ था कल, जानिए
कल शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में पंचशील नगर का रहने वाला तुषार साहू डूब गया। अभी तक तुषार का पता नहीं लगाया जा सका है। तुषार अपने दोस्तों के साथ शिवनाथ नदी आया था।

पांचों दोस्त महमरा एनीकट के ऊपर टहल रहे थे। यूं कहें तो एनीकट पार कर रहे थे। तभी तुषार का पैर फिसला और वह नीचे नदी में गिर गया। बचे 4 दोस्तों ने आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाते रहे लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं है।

घटना देख एक दोस्त घर लौट गया बचे तीन दोस्त बचाने का प्रयास करते रहे। घटना दुर्ग स्थित महमरा डेम का है। बताया जा रहा है कि तुषार एनीकट में उतरकर पार होने का प्रयास कर रहा था।

लेकिन पैर फिसलने से नदी में जा गिरा। अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। तुषार दुर्ग स्थित चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल में क्लास आठवीं का छात्र है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने...