पूर्व मेयर चंद्रकांता मांडले के पति के खिलाफ FIR…बच्ची के साथ मारपीट का लगा है आरोप, पति के साथ थाने पहुंची चंद्रकांता

भिलाई। भिलाई-3 चरोदा निगम की पूर्व मेयर चंद्रकांता मांडले के पति डॉ. सनत मांडले पर बच्ची को तमाचा जड़ने का आरोप लगा है। बच्ची के परिजन व कांग्रेसी पार्षद देर रात ही जीआरपी चौकी पहुंच गए थे। आज सुबह सनत मांडले के खिलाफ मामला पंजीबद्ध हो गया है। जानकारी के मुताबिक, सनत मांडले के खिलाफ धारा-294, 323 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

इस घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा में ठन गई है। जीआरपी ने बच्ची का मुलाहिजा कराने भिलाई-3 अस्पताल लेकर गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा की पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले के देवबलौदा स्थित मकान के सामने कुछ बच्चे हल्ला कर खेल रहे थे।

आरोप है कि इस दौरान पूर्व महापौर के पति सनत कुमार मांडले घर बाहर निकले और बच्ची के साथ मारपीट कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद देवबलौदा कांग्रेसी पार्षद रविन्द्र हरपाल समेत पीड़ित परिजन जीआरपी पहुंचकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई। खबर लगने पर जीआरपी चौकी में कई कांग्रेसी नेताओं का भीड़ लग गई।

वहीं महापौर पति सनत कुमार के साथ चंद्रकांता मांडले भी पहुंची हुई हैं। इस मामले में पूर्व मेयर के पति का पक्ष नहीं आया है। उनका पक्ष आने के बाद ही क्लियर हो जाएगा कि आखिर क्या-कुछ हुआ था। फिलहाल जीआरपी पुलिस चौकी में मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...