कांग्रेस IT सेल और सोशल मीडिया में प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति: भिलाई के अज्जू अहमद को मिला बिलासपुर का चार्ज…दुर्ग में स्नेहिल और मनीष संभालेंगे जिम्मेदारी

भिलाई। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस की आईटी सेल व सोशल मीडिया विभाग में प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा की ओर से लिस्ट जारी की गई है।

जिसमें कहा गया है कि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व सोशल मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत की भावनाओं के अनुरूप नियुक्ति की जा रही है।

बिलासपुर में निश्चल लाहौरिया को प्रभारी बनाया गया है। बिलासपुर में भिलाई के रहने वाले अज्जू अहमद को सह-प्रभारी बनाया गया है। दुर्ग की जिम्मेदारी स्नेहिल भारद्वाज को दी गई है। भिलाई के मनीष तिवारी यहां पर सह-प्रभारी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं राजनांदगांव में राहुल कर को प्रभारी बनाया गया है। रायपुर में शिखर कौशिक प्रभारी, प्रीति वर्मा सह-प्रभारी होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...