पूर्व मेयर के पति ने बच्ची को जड़ा तमाचा!…चरोदा के कांग्रेसी पार्षद समेत लोगों की चौकी में लगी भीड़, पूर्व मेयर भी मौके पर

भिलाई। भिलाई-3 चरोदा निगम की पूर्व मेयर चंद्रकांता मांडले के पति डॉ. सनत मांडले पर बच्ची को तमाचा जड़ने का आरोप लगा है। बच्ची के परिजन व कांग्रेसी पार्षद जीआरपी चौकी पहुंच गए हैं। जहां डॉ. सनत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा में ठन गई है। जीआरपी ने बच्ची का मुलाहिजा कराने भिलाई-3 अस्पताल लेकर गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा की पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले के देवबलौदा स्थित मकान के सामने कुछ बच्चे हल्ला कर खेल रहे थे।

आरोप है कि इस दौरान पूर्व महापौर के पति सनत कुमार मांडले घर बाहर निकले और बच्ची के साथ मारपीट कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद देवबलौदा कांग्रेसी पार्षद रविन्द्र हरपाल समेत पीड़ित परिजन जीआरपी पहुंचकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई। खबर लगने पर जीआरपी चौकी में कई कांग्रेसी नेताओं का भीड़ लग गई।

वहीं महापौर पति सनत कुमार के साथ चंद्रकांता मांडले भी पहुंची हुई हैं। इस मामले में पूर्व मेयर के पति का पक्ष नहीं आया है। उनका पक्ष आने के बाद ही क्लियर हो जाएगा कि आखिर क्या-कुछ हुआ था। फिलहाल जीआरपी पुलिस चौकी में मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

CG में भाजपा नेता की हत्या : कार में...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की जिंदा जलाकर हत्या कर...