CG में तेज रफ्तार का कहर: सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार कार ने रांग साइड से आकर मारी टक्कर… 20 फीट दूर जाकर गिरी बुजुर्ग… हुई मौत, मेडिकल दुकान से दवाई लेकर लौट रहीं थी, घटना का VIDEO आया सामने, देखिए

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में मेडिकल से वापस लौट रही वृद्धा को तेज रफ्तार कार ने उड़ा दिया। इलाज के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी। वही दुर्घटना करने वाली कार भी एक खंभे से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला 20 फीट दूर जाकर गिरी। इस खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है।

बताया जा रहा है, जांजगीर-चांपा जिले में चंद्रपुर क्षेत्र के गोविंदपुर की बुजर्ग महिला टेकमती विश्वकर्मा सुबह मलडीहा गांव के मेडिकल स्टोर आई थी। वो स्टोर से दवा लेने के बाद वापस लौट रही थी। वे रायगढ़ से डभरा रोड किनारे जाकर खड़ी हुई थीं इतने में एक तेज रफ्तार कार महिला के तरफ आई और उसने महिला को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला करीब 20 फीट दूर जाकर गिरी। कार आगे जाकर बिजली के खंभे को रगड़ते हुए तेजी से निकल गई। हादसे के बाद आस-पास के लोग गंभीर हालत महिला को अस्पताल लेकर गए। लेकिन कुछ देर इलाज के बाद महिला की जान चली गई है। ये पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

बताया जा रहा है कि कार में कोई 2 से 3 लोग सवार थे। फिलहाल उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

टक्कर के वक्त खाली थी सड़क
सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चल रहा है कि टक्कर के वक्त सड़क पूरी तरह खाली थी। इस बात की संभावना नहीं दिख रही है कि चालक ने कोई और टक्कर टालने के लिए कार को महिला की ओर मोड़ा। खाली सड़क की वजह से ही कार चालक टक्कर के बाद तेजी से फरार होने में सफल रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...