JEE Main-2022 के नतीजे जारी: NTA ने सुबह-सुबह रिजल्ट जारी किए परिणाम… ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

भिलाई। आईआईटी समेत बड़े इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में जाने का ख्वाब देख रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट्स है। आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन (JEE Main 2022 Session 1) के परिणाम की घोषणा कर दी है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें कि जेईई मेन्स 2022 सेशन 1 परीक्षा 23 जून से 29 जून तक हुई थी। जेईई मेन्स 2022 सेशन 1 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है और एनटीए ने आज (11 जुलाई को) जेईई मेन्स 2022 सेशन 1 के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं जेईई मेन्स 2022 सेशन 1 के रिजल्ट को कैसे चेक कर सकते हैं…

ऐसे चेक करें रिजल्ट…
जेईई मेन्स 2022 सेशन 1 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। फिर वहां JEE Main 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद वहां रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ भरें. सबमिट करने पर आपको अपना रिजल्ट दिखाई देगा. फिर स्कोरकार्ड को आप डाउनलोड कर सकते हैं या फिर प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

एनटीए इस साल जून और जुलाई में दो सेशन में जेईई मेन 2022 परीक्षा आयोजित कर रहा है। फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते समय जेईई मेन्स में उम्मीदवार के बेस्ट स्कोर पर विचार किया जाएगा। बता दें कि जेईई मेन्स सेशन 2 परीक्षा 21 जुलाई से 30 जुलाई के बीच आयोजित होगी। जुलाई सेशन के लिए पुन: पंजीकरण प्रक्रिया (Re-Registration Process) 9 जुलाई को बंद हो चुकी है।

गौरतलब है कि जेईई मेन्स 2022 सेशन 1 रिजल्ट में एनटीए के प्रतिशत स्कोर और उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंकिंग सहित डिटेल्स हैं। जेईई मेन्स 2022 रिजल्ट, जेईई एडवांस 2022 के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: VSK ऐप में तकनीकी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने VSK ऐप में आ रही तकनीकी दिक्कतों और शिक्षकों की शिकायतों पर बड़ा बयान दिया...