आज दुर्ग में साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे CM भूपेश बघेल…भिलाई में होने वाले लोकार्पण समारोह स्थगित

भिलाई। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के प्रवास पर है। दुर्ग में साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दुर्ग में साहू समाज की नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ है। जिसके बाद आज सभी पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे।

दुर्ग के गायत्री पैलेस में आयोजित है शपथ ग्रहण समारोह। इस दौरान सीएम भूपेश आम सभा को भी संबोधित करेंगे। रविवार सुबह 11.15 बजे मुख्यमंत्री कार से दुर्ग जिले के लिए निकलेंगे। करीब 11.55 बजे वे दुर्ग के गायत्री पैलेस चिखली पहुंचेंगे। इसके बाद यहां दुर्ग साहू समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस दौरान वे आम सभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर यहां से रायपुर के लिए निकलेंगे। यहां दोपहर 1.45 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे।

यहां छत्तीसगढ़ निषाद समाज के नव निर्मित प्रदेश अधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.55 बजे मुख्यमंत्री आवास के लिए निकल जाएंगे।

भिलाई और कुम्हारी में होने वाले कार्यक्रम स्थगित…
आपको बता दें कि भिलाई और कुम्हारी में भी कुछ कार्यक्रम तय किए गए थे। यहां विकास कार्यों का लोकार्पण होना था। लेकिन कुछ कारणों से फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

10 जुलाई को मुख्यमंत्री दुर्ग जिले में कई विकास कार्यों का उद्घाटन करने वाले थे। कुछ कारणों से ये कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। दुर्ग नगर निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैकुंठधाम में निर्मित डॉ. भीमराव आम्बेडकर मांगलिक भवन और पावर हाउस में निर्मित सी मार्केट और मदर्स मार्केट का उद्घाटन करने वाले थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...